फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 06 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
तीन माह पूर्व हुई थी शादी, मानसिक अवसाद में की आत्महत्या
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव गोयला में कश्मीर में तैनात सैनिक की नवविवाहिता ने सोमवार देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजवा दिया। पूछताछ के लिए उसकी सास को हिरासत में ले लिया, लेकिन मंगलवार को नवविवाहिता के परिजनों द्वारा मानसिक अवसाद के चलते आत्महत्या किए जाने की तहरीर दिए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी राजबहादुर सेना में है और फिलहाल उसकी ड्यूटी श्रीनगर में लगी हुई है। राजबहादुर की शादी करीब तीन माह पूर्व ही मंजू पुत्री सतेंद्र निवासी गांव भैंसवाल जनपद शामली से हुई थी। राजबहादुर के पिता अशोक कुमार अपने छोटे बेटे तरुण के साथ मेरठ में रहते हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही राजबहादुर ड्यूटी चला गया था, जबकि उसकी पत्नी मंजू अपनी सास मुकेश के साथ गांव में ही रह रही थी। सोमवार शाम नवविवाहिता अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह सास मुकेश ने उठने के बाद पुत्रवधू को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचकर आवाज लगाई। कोई उत्तर नहीं मिलने पर शक होने पर मुकेश देवी ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे से बनाए गए फंदे पर नवविवाहिता की लाश फांसी पर लटकी मिली। इस पर पुलिस ने मंजू के परिजनों को सूचना देते हुए लाश को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं, पूछताछ के लिए नवविवाहिता की सास मुकेश को भी ऐहतियातन हिरासत में ले लिया गया। मंजू की मौत की सूचना पर उसके मायके से भी परिजन गोयला पहुंच गए। इंस्पेक्टर शाहपुर विजय बहादुर ने बताया कि नवविवाहिता के पिता सतेंद्र ने तहरीर देते हुए उसके मानसिक अवसाद में होने और इसी के चलते आत्महत्या करने की जानकारी देते हुए कार्रवाई से इंकार किया है। इसके चलते हिरासत में ली गई नवविवाहिता की सास को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed