{"_id":"6ac919eb9649be628d0c1952","slug":"he-has-also-lodged-a-complaint-regarding-the-cyber-fraud-on-the-cyber-toll-free-number-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106544-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 1.36 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 1.36 लाख रुपये
विज्ञापन
मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई ठगी की जानकारी, पीड़ित ने बैंक प्रबंधक पर सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले बफावत गांव निवासी प्रदीप के बैंक खाते से साइबर ठग ने एक लाख 36 हजार रुपये निकाल लिए। छह अक्तूबर को मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर युवक को ठगी का पता चला। पीड़ित बैंक की सिवाया स्थित केनरा बैंक शाखा पहुंचा और शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी देकर रुपये वापस कराने की मांग की। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
बफावत गांव निवासी प्रदीप ने दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसने मेहनत-मजदूरी से जुटाई गई रकम सिवाया स्थित केनरा बैंक की शाखा के बचत खाते में जमा कर रखी थी। छह अक्तूबर को उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। खाते से एक लाख 36 हजार रुपये निकलने की जानकारी मिली।
बताया कि वह तुरंत बैंक शाखा पहुंचा और शाखा प्रबंधक को खाते से रुपये निकलने की जानकारी दी। उसने रकम वापस कराने की मांग की लेकिन आरोप है कि उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। थाना साइबर डेस्क प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --