{"_id":"6ac918af213c81dc14030e5b","slug":"people-face-heavy-traffic-noida-news-c-23-1-lko1064-108654-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाहनों की कतारों में उलझी रफ्तार, कुलेसरा–हल्द्वानी मार्ग पर लोग लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाहनों की कतारों में उलझी रफ्तार, कुलेसरा–हल्द्वानी मार्ग पर लोग लाचार
विज्ञापन
-लंबे समय से बनी समस्या से राहगीर परेशान, जिम्मेदारों के ठोस इंतजाम पर उठ रहे सवाल
उदय राज पटेल
ग्रेटर नोएडा। दादरी-छलेरा-सूरजपुर (डीएससी) रोड पर अवैध अतिक्रमण, निर्माण कार्य में देरी, नो पार्किंग के उल्लंघन और अवैध कट के कारण कुलेसरा-हल्द्वानी मार्ग पर लंबे समय से लग रहा भीषण जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें, एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच आम राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग पर स्थिति ऐसी है कि सड़क पर दोपहिया वाहन, ऑटो, कार, ई-रिक्शा और मालवाहक ट्रक एक साथ फंस जाते हैं। इससे यातायात की रफ्तार थम जाती है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। लंबे समय से बनी इस समस्या ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जाम की स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को होती है। थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लगने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है। वहीं, भीड़भाड़ के बीच पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षित रास्ता निकालना भी चुनौती बन जाता है।
भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
मार्ग पर भारी वाहनों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही यातायात को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हो सकती है। सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने और वाहनों के एक-दूसरे के आगे निकलने के प्रयास से स्थिति और बिगड़ जाती है। कई बार वाहन चालकों को अपनी लेन छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
-मैं रोजाना घर से एक घंटे पहले निकलता हूं। फिर भी जाम के कारण स्कूल देर से पहुंचता हूं। इससे मुझे काफी परेशानी होती है।
-रिंकू, छात्र
- मैं प्रतिदिन यहीं से बस पकड़कर कंपनी जाता हूं। लेकिन जाम की वजह से कभी समय पर नहीं पहुंच पाता। देरी से पहुंचने के कारण तनख्वाह भी कट जाती है।
-हिद्दतुल्ला, निवासी
- कंपनी की गाड़ी मुझे लेने आती है, लेकिन आज 40 मिनट हो गए हैं और गाड़ी अभी तक नहीं पहुंची। यही हाल प्रतिदिन रहता है।
-रोशन, निवासी
-यहां से मेरा दो साल से आना जाना है। अभी तक हालात वैसे के वैसे ही हैं जैसे दो साल पहले थे। आना जाना मुश्किल हो जाता है।
-विनोद, निवासी
संबंधित स्थान पर ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कार्य कर रही है। इस समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण को भी अवगत कराया जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण किया जा सके।
-प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक