खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी नसीम नगर में ई-रिकशा चलाता है। बृहस्पतिवार रात नसीम जीटी रोड पर स्थित जानसठ तिराहे पर सवारियों की इंतजार में रिक्शा लेकर खड़ा था। इस दौरान उसके पास बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और नसीम से सब्जी मंडी चलने की बात कहने लगे। चालक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी रिकशा में बैठा लिया। थोड़ी दूर चलते ही युवकों ने चालक से एक दुकान पर रिक्शा रुकवा कर रास्ते में चाय पीने लगे। इन युवकों ने चालक नसीम को भी चाय में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। चालक ने आधी चाय पीते ही युवकों के मंसूबों को भांप गया। चालक रिक्शा मोड़कर अपने घर चल दिया। बुढ़ाना रोड पर रास्ते में ही चालक नसीम नशे की हालत में रिक्शा से गिर गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने नसीम को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने नसीम से घटना की जानकारी कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।