फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा

पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा

Mon, 31 Dec 2018 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा
पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को पकड़ा
विज्ञापन

सिखेड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। बदमाश पर चोरी व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, एसएसआई गिरीश चंद्र व भंडूर पुलिस चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर रविवार को भंडूरा रोड पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह बाल बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। पुलिस को पूछताछ में उसने अपना नाम मतलूब पुत्र इकरामुददीन निवासी गांव सिकरेड़ा बताया। पकड़ा गया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर निकला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पकड़े गए बदमाश से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बदमाश मतलूब को मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed