फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 21 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन

तितावी। थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी बस स्टैंड स्थित शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन का विगत एक सप्ताह पूर्व गांव बुड़ीना कलां निवासी योगेंद्र शर्मा से ओवररेट को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। दो दिन पूर्व योगेंद्र शर्मा मुजफ्फरनगर से बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में तितावी मिल के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास सेल्समैन मुरली ने उसी रंजिश में योगेंद्र शर्मा की बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे सड़क पर गिरने से योंगेंद्र शर्मा सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में मेरठ रैफर कर दिया गया था। मामले में योगेंद्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सेल्समैन मुरली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

युवक की पिटाई देख सदमे से हुई जितेंद्र की मौत
तितावी। थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार देर रात प्रेेमालाप कर रहे प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया था। गुस्साए परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी थी। इसी दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाले जितेंद्र (45) ने जब प्रेमी युवक को पिटता देखा तो उसे गहरा सदमा लगा और वह अचेत हो गया। जब तक परिजन व ग्रामीण जितेंद्र को संभालते, उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि प्रेमी युवक को पिटता देख जितेंद्र को गहरा सदमा लगा, जिसके चलते उसे हार्टअटैक हो गया, जो मौत का कारण बना। जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही युवती के परिजनों में हड़कंप मच गया और वे प्रेमी युवक को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed