{"_id":"5aee057b4f1c1b54098b83af","slug":"201525548411-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम के ताले तोड़कर नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम के ताले तोड़कर नगदी चोरी
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड निवासी जमील पुत्र रशीद स्क्रैप कारोबारी है। उसका चुंगी नंबर दो पर गोदाम है। शुक्रवार रात को चोरों ने उसके गोदाम के ताले तोड़ और कुछ ताले नहीं टूटने पर शटर उखाड़ दिया। चोरों ने गोदाम के गल्ले में रखे 45 हजार रुपये, इनवर्टर बैटरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह वह गोदाम पर पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
घर में घुसकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बामनहेड़ी निवासी सोनवती पत्नी सतबीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मामूली विवाद में जगदीश ने अपने बेटों सोनू , सौरभ के साथ मिल कर उसके घर में घुस कर उससे मारपीट की है। उधर, मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने रामलीला टिल्ला निवासी आदर्श पुत्र घसीटू को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान किया है। आरोप है कि वह अपने परिजनों के साथ मारपीट कर रहा था।