फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता से जेठ, ननदोई ने किया गैंगरेप

विवाहिता से जेठ, ननदोई ने किया गैंगरेप

Thu, 05 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से जेठ, ननदोई ने किया  गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर दर्ज कराए मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले ही उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद ससुराल गई तो पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसका उत्पीड़ऩ शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि दिसंबर माह में उसका पति बाहर गया था, इसी दौरान उसके जेठ और ननदोई ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके साथ कुकर्म भी किया गया। आरोपियों ने उसकी वीडियो बना ली और किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जब पति आया तो उसने बताया। आरोप है कि पति ने चुप रहने की धमकी दी। अपने परिजनों को बताया तो पति ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की ओर से आरोपियों के खिलाफ उक्त आरोपों की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed