फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीन गाय बरामद, आरोपी फरार

तीन गाय बरामद, आरोपी फरार

Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तीन गाय बरामद, आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने फिरदौसनगर में गोकशी की सूचना पर छापा मारकर तीन गायों को मुक्त कराया। खालापार चौकी के प्रभारी राकेश शर्मा ने फिरदौसनगर में एक मकान में गोकशी किए जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस को देखकर गोवध करने की तैयारी कर रहे आरोपी मौके फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन गाय मुक्त कराई। वध करने के उपकरण भी बरामद किए। इस संबंध में फिरदौस नगर निवासी नजर कुरैशी, नजर का भांजा व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विवाहिता को जहर खिलाया
मुजफ्फरनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर हत्या करने के इरादे से जबरन जहर खिला दिया और जंगल में फेंककर फरार हो गए। सिविल लाइन थाने पर उत्तरी रामपुरी निवासी गौरवकांत पुत्र ब्रजपाल ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि बहन सुगंधा का विवाह एक वर्ष पूर्व हुसैनपुर जानसठ निवासी आशुतोष पुत्र हरेंद्र के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही आशुतोष व उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि तीन दिन पूर्व ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को बंधक बनाकर बुरी तरह मारा पीटा और उसे जबरन जहर खिला दिया। आरोपी उसकी बहन को सिखेड़ा क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पांच थाना प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने पांच थाना प्रभारियों समेत 13 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है।
एसएसपी ने ककरौली थाना प्रभारी दिनेश कुमार वशिष्ठ, रामराज थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा का स्थानांतरण अपराध शाखा किया गया है, जबकि अपराध शाखा से निरीक्षक कुलदीप सिंह को प्रभारी निरीक्षक रामराज व शाहपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव को ककरौली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अपराध शाखा से निरीक्षक कुशलपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक शाहपुर बनाया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक विजेंद्र शर्मा को थाना छपार, वसीम सिद्दीकी को कोतवाली नगर, थाना सिखेड़ा से महिला उपनिरीक्षक रितुरानी को महिला थाना, फुगाना थाने से उपनिरीक्षक डिग्गी प्रसाद को पुरकाजी थाना, खतौली थाना से उपनिरीक्षक रामकुमार राणा को एसएसआई ककरौली थाना, चौकी प्रभारी किदवई नगर अफसर अली को थाना फुगाना, कोतवाली नगर थाना उपनिरीक्षक रविंद्र कसाना को चौकी प्रभारी किदवईनगर, चौकी प्रभारी कस्बा खतौली सचिन त्यागी को थाना पुरकाजी, मंसूरपुर थाना उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को चौकी प्रभारी राखी चौकी मंसूरपुर, चौकी प्रभारी राखी चौकी मंसूरपुर गिरीशचंद्र को थाना सिखेड़ा, थाना चरथावल से उप निरीक्षक सुनील शर्मा को चौकी प्रभारी कस्बा खतौली, एसएसआई ककरौली विजय बहादुर को एसएसआई शाहपुर व एसएसआई शाहपुर थाना रामवीर सिंह को थाना खतौली स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed