फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी के अपहरण से बाननगर में तनाव

किशोरी के अपहरण से बाननगर में तनाव

Fri, 29 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण से बाननगर में तनाव
किशोरी के अपहरण से बाननगर में तनाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। शहर कोतवाली के गांव बाननगर में किशोरी के अपहरण से तनाव बन गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाननगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बहनोई दो वर्ष से परिवार समेत उनके साथ रह रहे हैं। आरोप है कि 29 जून को उसकी भांजी रोहाना में कोचिंग करने के लिए गई थी, जब वह घर वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश की गई। मलीरा बस अड्डे पर उनके गांव के दो लोगों ने बताया कि उनकी भांजी को शोएब पुत्र ओसाफ व गुलिस्ता, जुनैद पुत्र औसाफ ग्राम कालंद थाना सरधना व तहसीन दूधिया गांव नानू, मोहम्मद माजिद त्यागी ग्राम झबीरन, फाजिल पुत्र मेहरदीन ग्राम निरधना गाड़ी में बैठाकर मुजफ्फरनगर की तरफ ले गए हैं। आरोप है कि जब उसकी भांजी को तलाश करने के लिए उसके बहनोई एक आरोपी के रिश्तेदार के यहां महमूदनगर पहुंचे, तो उक्त लोगों ने उन्हें उनकी भांजी को वापिस लाकर देने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक भी उनकी भांजी वापस नहीं आई है। आरोप है कि 12 अगस्त को काजिम पुत्र अनवर, मारूफ पुत्र मकसूद, सलीम पुत्र रफीक निवासी कालंद और उनके परिजनों ने पीड़ित को धमकी दी कि लड़की उनके पास है और वह लड़की को भूल जाए। कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed