{"_id":"59a5be084f1c1bf2278b46a4","slug":"201504034312-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौला गांव का आरिफ हत्याकाण्ड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौला गांव का आरिफ हत्याकाण्ड़
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरिफ हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जौला गांव के आरिफ हत्याकांड में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला में 18 अगस्त की रात गांव के बाहर तालाब के किनारे ट्राली पर बैठे आरिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय आरिफ कई ग्रामीणों के साथ ट्राली पर बैठा हुआ था। हत्यारोपियों ने आरिफ को बुलाकर गोली मारी थी। आरिफ की मौके पर मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में चार ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मंगलवार को जौला गांव से हत्यारोपी प्यार मोहम्मद पुत्र हनीफ को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्यारोपी प्यार मोहम्मद का चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने गांव राजपुर-छाजपुर से जोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जोनी गांव में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में उसका चालान कर दिया।