{"_id":"594d6d354f1c1bb3378b49bb","slug":"201498246453-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से गैंगरेप, वीडियो क्लिप बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से गैंगरेप, वीडियो क्लिप बनाई
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई। शिकायत करने पर उसके पति की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने सात माह बाद अदालत की शरण लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नईमंडी कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि सात माह पहले 26 नवंबर 2016 को वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि तभी तीनों आरोपी उनके घर पहुंचे और पति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे दबोच लिया और गैंगरेप किया। आरोपियों ने इस दौरान उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। बाद में आरोपियों ने शिकायत करने पर उसके पति की हत्या करने की धमकी दी। जिस कारण पीड़िता ने किसी से शिकायत नहीं की। बाद में उसने अपने पति और पुलिस को इस संबंध में बताया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर नईमंडी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपी गांव कोठरा, जहांगीराबाद, बुलंदशहर के बताए गए हैं।
महिला से कुकर्म, पति हिरासत में
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने पति पर कुकर्म करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नईमंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने परिवार वालों की मर्जी के बिना गांव कूकड़ा निवासी युवक के साथ 11 अप्रैल 2016 को प्रेम विवाह किया था। आठ जून 2016 को विवाह का पंजीकरण कोर्ट में कराया था। शादी के बाद वह क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोप है कि स्त्रीधन योजना के तहत करीब एक लाख रुपये मिले थे, जो उससे उक्त पैसे छीन ले गए। इतना ही नहीं ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में उससे बाइक व चेन लाने की मांग की रहे हैं। आरोप है कि बीते दिन उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान पति के मामा ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर उसकी सास आ गई, परंतु सास ने पति के मामा को कुछ न कहकर उसे ही बुरा भला कहा।
बाद में उसने पति से उक्त मामले की शिकायत की तो उसके पति ने भी अपने मामा का साथ दिया। आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ कुकर्म किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी पति सास, ससुर, ननद, पति के मामा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।