फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2.5 million robbery of five homes

पांच घरों में 25 लाख की डकैती

Sat, 23 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
2.5 million robbery of five homes
Police arrived on the scene of robbery - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर के खतौली के एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात पशु व्यापारी सहित चार अन्य कारोबारियों के मकानों पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


पांचों मकानों में घुसे बदमाशों ने बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर परिवारों को बंधक बना लिया और लाखों की नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 25 लाख का माल लूट ले गए।  

मोहल्ला इस्लामनगर में बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे एक दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद बदमाश सबसे पहले बिजली जनरेटर कारोबारी तुफैल पुत्र शब्बीर के मकान पर सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ गए।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर तुफैल का किराएदार सलमान पुत्र सईदुदीन परिवार के साथ रहता है। सलमान कपड़ा बेचने का कारोबार करता है। बदमाशों ने उसके बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर परिवार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेफ में 60 हजार नगद और हजारों रुपयों के सोने व चांदी के जेवरात निकाल लिए। इसके बाद बदमाश सलमान को साथ लेकर छत से नीचे मकान में उतरे।

मकान में तुफैल नहीं था, बदमाशों ने तुफैल की पत्नी मोमीना, बच्चों शावेज, उजमा व जुनैदा को गन प्वाइंट पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। मकान के अंदर रखी सेफ से दो लाख रुपये की नगदी, 10 तोले सोने व दो किलो चांदी के जेवरात निकाल लिए। 

सामान लेकर बदमाश मेन गेट से बाहर निकले और एक बदमाश को तुफैल के मकान में ही छोड़ गए, ताकि वे शोर न मचा दे। इसके बाद बदमाश सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते से कपड़े का करोबार करने वाले नूरमोहम्मद पुत्र शरीफ के मकान में घुस गए।

नूरमोहम्मद उसकी पत्नी शहनाज व बच्चों को बंधक बना लिया। मकान के अंदर से 50 हजार की नगदी और 30 हजार से अधिक के सोने व चांदी के जेवरात निकाल लिए। नूरमोहम्मद के मकान में भी एक बदमाश को निगरानी के लिए छोड़ दिया।

बदमाश इसके बाद पशु व्यापारी वकील पुत्र फैय्याज के मकान में भी उसी तरीके से अंदर घुसे। बदमाशों ने वकील उसके पिता फैय्याज पत्नी शमा व बहन रूबी को बंधक लूटपाट की। 

वकील के मकान पर एक बदमाश को पहरा देने के लिए छोड़ दिया गया। आखिर में बदमाश नोजिल पिलेंजर का कारोबार करने वाले सलीम पुत्र शरीफ के मकान में भी उसी तरीके से अंदर दाखिल हुए।

मकान में सलीम उसकी पत्नी व बच्चों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया और लूटपाट की। करीब ढाई घंटे तक बदमाशों ने पांचों मकानों को पूरी तरह से खंगाला। बदमाश सुबह चार बजे माल लेकर जाने लगे तो कारोबारी तुफैल की नई बोलेरो कार लेकर कुछ बदमाश उसमें बैठकर फरार हो गए।


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवारों ने शोर मचा दिया। सूचना पर सीओ शिवराज सिंह यादव व इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ ने डॉ स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम को बुलवाकर जांच पड़ताल कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed