फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी समारोह में दो पक्ष भिड़े, की फायरिंग

शादी समारोह में दो पक्ष भिड़े, की फायरिंग

Sat, 20 Apr 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में दो पक्ष भिड़े, की फायरिंग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी में बृहस्पतिवार रात को एक शादी समारोह में चढ़त के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि दोनों पक्षों ने शराब पीकर हंगामा किया और फिर मारपीट करते हुए एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी बृहस्पतिवार रात को एक शादी समारोह था। चढ़त के दौरान बरात में आए हरीश व नीरज ने शराब पीकर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने का विकास व रजत ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ऐसा होने पर वहां अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने चारों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन


दुकान से लौट रहे युवक पर हमला
मुजफ्फरनगर। मलीरा गांव में दुकान से लौट रहे युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी रोहित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह रात में गांव में ही परचून की दुकान पर सामान लेने के लिये गया था। वहां मौजूद पिंकू, अंकित, बबलू और बिरम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक ने जब इनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवक ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी हमलावरों उसके पीछे उसके घर में घुस आए और हमला कर घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed