{"_id":"5c801315bdec22140d56963e","slug":"191551897365-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवईनगर से किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किदवईनगर से किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी दो दिन पूर्व किसी काम से दुकान पर गई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पीड़ित के अनुसार तलाश के दौरान पता चला कि गहराबाग निवासी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित नेे आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिटायर दरोगा के बैंक खाते से निकाले एक लाख रुपये
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी जगदीश प्रसाद पुलिस विभाग से रिटायर दरोगा हैं। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक युवक ने उन्हें कॉल कर खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनसे एटीएम व बैंक खाते से संबंधित डिटेल ले ली। इसके बाद आरोपी ने उनके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गैंगेस्टर का वांछित तमंचे के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के खालापार चौकी प्रभारी एसआई विनय शर्मा ने मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान फक्करशाह चौक पर संदिग्ध युवक को रोका। एसआई के अनुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुए, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी खालापार निवासी महताब पुत्र फजला है, जो उनके यहां से गैंगेस्टर में भी वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।