फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बस को रुकवा कर किया छात्र पर हमला

बस को रुकवा कर किया छात्र पर हमला

Fri, 15 Feb 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बस को रुकवा कर किया छात्र पर हमला
बस को रुकवा कर किया छात्र पर हमला
विज्ञापन

भोपा। प्राईवेट बस को बाइक सवार युवकों ने रुकवा कर छात्र साथ मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव शुकतीर्थ बांगर निवासी महिला रीना ने बताया कि उसका पुत्र अक्षय मुजफ्फरनगर कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। बृहस्पतिवार को अक्षय प्राइवेट बस में बैठकर घर लौट रहा था। जैसे ही बस भोपा के पास युसुफपुर चौराहे पर पहुंची, तभी चार अज्ञात युवक बाइकों पर सवार होकर आए तथा बस को रुकवाकर अक्षय को बाहर खींचकर मारपीट की। मारपीट में उसका बेटा बेहोश हो गया। अन्य यात्रियों द्वारा अक्षय को मोरना पुलिस चौकी पर पहुंचाया। जहां पुलिस ने मोरना सरकारी अस्पताल में उपचार को भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाइक सवार पर हमला कर घायल किया
भोपा। बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला किया, जिससे बाइक सवार का हेलमेट टूट गया। मारपीट की घटना से बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त कर आरोपी की तलाश की। वहीं, पीड़ित सोमेश निवासी गांव जयभगवानपुर थाना छपार ने थाना भोपा जाकर बताया कि वह भोकरहेड़ी में दवा लेने गया था। बस स्टैंड से गुजरते समय आरोपी योगेश ने अपने साथियों सहित उसके सिर पर लाठी वार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है।


हाईस्कूल के छात्र ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
भोपा। हाईस्कूल के छात्र ने स्कूल प्रबंधन पर धोखाधड़ी करने व गालीगलौज कर प्रताडित करने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जसवीर ने बताया कि उसका बेटा नितिन गांव स्थित हिंदी मीडियम पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का रेगुलर छात्र रहा है। स्कूल संचालक ने छात्र नितिन का फार्म उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ से मौलवी के लिए अरबी भाषा में भर दिया। इस बात का पता तब छात्र को लगा जब स्कूल संचालकों ने उसे प्रवेश पत्र दिया। नितिन ने इसका एतराज किया तथा उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। जिस पर संचालकों ने उसके घर पर आकर अपने साथियों के साथ दबंगता दिखाते हुए गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed