{"_id":"5c4b584dbdec224bff241328","slug":"191548441677-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड लगने पर भिड़े दो पक्ष, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड लगने पर भिड़े दो पक्ष, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। गांव तेजलहेड़ा निवासी मेहरबान गांव बसेड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर घोड़ा-बुग्गी से ईंटें ढोने का काम करता है। शुक्रवार को वह कच्ची ईंटें लेकर भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते में उसकी घोड़ा-बुग्गी से बसेड़ा निवासी जुलफान की बाइक में साइड लग गई। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बसेड़ा के कुछ युवकों ने मेहरबान की पिटाई कर दी, जिस पर उसने भट्ठा मालिक प्रदीप को फोन कर मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें भट्ठा मालिक प्रदीप के साथ ही दूसरे पक्ष से मनव्वर भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दौड़ प्रतियोगिता में सुमित, समून विजेता
छपार। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सेवानिवृत्त समिति के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में सुमित और सीनियर वर्ग में समून विजेता रहे। 1400 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में अंशुल और सीनियर वर्ग में विकास प्रथम स्थान पर रहे। ब्रजभूषण त्यागी, पवन त्यागी, सत्यप्रकाश, जाकिर, अहसान, रवि, शिवकुमार, राजपाल व राकेश आडवाणी का सहयोग रहा।
छात्रों को दी मतदाता दिवस की जानकारी
छपार। गांव रामपुर स्थित गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान संबंधी आवश्यक जानकारी दी। मतदाता दिवस के अवसर पर रैली निकालते हुए ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदाता जागरूकता नाटिका का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया।