फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोरना अस्पताल में भर्ती कराई वृद्धा का शव सड़क पर पड़ा मिला

मोरना अस्पताल में भर्ती कराई वृद्धा का शव सड़क पर पड़ा मिला

Fri, 19 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मोरना अस्पताल में भर्ती कराई वृद्धा का शव सड़क पर पड़ा मिला
मोरना अस्पताल में भर्ती महिला का शव सड़क पर मिला
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। सरकारी अस्पताल में भर्ती कराई गई वृद्ध महिला का शव शुक्रताल-फिरोजपुर मार्ग पर मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। बुधवार को वृद्धा की मौत कैसे हुई यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की मौत से अस्पताल स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवालिया भी निशान खड़े हो गए हैं।
मोरना अस्पताल में भर्ती बीमार वृद्ध महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव को देखकर गांव चौकीदार रविंद्र ने शुकतीर्थ पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के हाथ पर चंद्रवती भाई केहर सिंह गुदा हुआ पाया गया है। पता चला है कि इस महिला को बीमार हालत में मोरना पुलिस चौकी पर तैनात प्रमोद कुमार ने 108 एंबलेंस के द्वारा मोरना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसको प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। रेफर करने को रजिस्टर में अंकित भी किया गया है। अस्पताल से सात किलोमीटर दूर महिला शव पड़ा मिला। वहीं, गांव फिरोजपुर प्रधान नेमपाल सिंह, ब्रजपाल, मोहित, जबर सिंह आदि ने वृद्धा की मौत को स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बताया है। उधर, भोपा सीओ राममोहन शर्मा का कहना है कि मामला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का है, जिसकी सूचना देकर अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच कराकर इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मोरना चिकित्सा प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि महिला का कई दिन पहले भी इलाज किया जा चुका है। महिला कमजोर होने के साथ बीड़ी पीने की आदी थी और मनोरोगी थी। बुधवार को मोरना पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर भी किया गया था। मौके पर एंबुलेंस नहीं होने पर अचानक अस्पताल से निकलकर अज्ञात युवक की बाइक पर बैठकर शुकतीर्थ की ओर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
- वृद्धा की मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि वृद्धा को मोरना अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे रेफर भी किया गया था, फिर वृद्धा की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी मोरना अस्पताल के डॉक्टरों से मांगी जाएगी। जांच कराई जाएगी, दोषी पाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ पीएस मिश्रा
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed