{"_id":"5b5621f24f1c1b4d748b69dc","slug":"191532371442-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में चार लोग नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के मामले में चार लोग नामजद
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के मामले में चार नामजद
रतनपुरी/खतौली। गांव चंदसीना में शनिवार शाम को मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
रतनपुरी के गांव चंदसीना निवासी सुरेंद्र पुत्र शीशराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम को उसका भतीजा प्रदीप पुत्र महेंद्र दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। गांव के ही आस मोहम्मद पुत्र समयदीन के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। बाद में आस मोहम्मद ने अपने अन्य साथियों इंतजार पुत्र आशक अली, आकिल पुत्र मांगा, खालिद पुत्र इस्लाम के साथ मिलकर उसके भतीजे प्रदीप के साथ गालीगलौज की। प्रदीप के विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर प्रदीप और उसके परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।