{"_id":"5b05ba2a4f1c1bd3408b74c1","slug":"191527101994-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर 50 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर 50 हजार ठगे
Updated Thu, 24 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार ठगे
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने एक युवक की विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर उसकी मां से 50 हजार रुपये ठग लिए। अब आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
शहर कोतवाली के खालापार निवासी सलमा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पुत्र शाहवेज को कुवैत में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के लिए शेरपुर निवासी आरोपी ने 85 हजार रुपये में वीजा लगाने के लिए कहा था। वह गत माह उसके घर आया और उसके पुत्र से 50 हजार रुपये और पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस लेकर अपने साथ दिल्ली गया था। इसके बाद अब वीजा लगवाने की बात कहकर उसके पुत्र से अवैध रूप से डेढ़ लाख रुपये मांग रहा है। इस पर उसके पुत्र ने महंगे वीजा से कुवैत जाने से मना कर दिया, तो आरोपी ने उसके मोबाइल पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा 50 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस व पासपोर्ट वापिस दिलवाये जाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
-