फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खालापार के बवाली पर रासुका लगाई

खालापार के बवाली पर रासुका लगाई

Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खालापार के बवाली पर रासुका लगाई
मुजफ्फरनगर। गत वर्ष हुए खालापार बवाल के मामले में जेल में बंद खालापार निवासी महान उर्फ मान पुत्र मुन्ना के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि सोमवार देर रात को आरोपी को जेल में एनएसए तामील करा दी गई है। पुलिस ने गोकशी के मामले में मान को ही हिरासत में लेकर गाडी में बैठाया था, जिसे लोगों ने पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिया था। पुलिस खालापार कांड में अब तक आठ आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन


रैनबसेरे में शव मिला
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के रैनबसेरे में एक व्यक्ति का शव पडा़ मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक की पहचान मिमलाना रोड निवासी उमरदराज के रुप में हुई। पुलिस ने बताया कि बीमारी से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वहलना में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर झगड़ा कर रहे आदेश, राजवीर तथा मनोज को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। छपार के गांव बसेडा निवासी पप्पू कुरैशी उर्फ नवाब पुत्र फारूख शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला निवासी बबीता से लूट व फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खालापार में दो पक्षों में फायरिंग
मुजफ्फरनगर। खालापार में बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों ओर से कई लोगों को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार में खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। दो पक्षों के लोग भी आमने सामने आ गए और झगडा करने लगे। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई। झगडे में कई लोगो को चोट लगी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

दलित आंदोलन के दौरान हुआ होमगार्ड पर हमला, केस दर्ज

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में विगत दो अप्रैल को हुए दलित आंदोलन के दौरान उपद्रव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक होमगार्ड पर भी हमला किया था। सोमवार को पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम मोघपुर निवासी रामरतन होमगार्ड डायल 100 पर तैनात है। दो अप्रैल को शहर में दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में वह शेरनगर बाईपास पर ड्यूटी पर था। आरोप है कि सिखेडा निवासी रामगोपाल, रतन सिंह, करण सिंह, प्रदीप व चन्द्रवीर ने दलित आंदोलन के दौरान पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया।


युवक लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पर मखियाली निवासी सत्यप्रकाश ने अपने बेटे प्रवीण के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि उसकी बेटा पांच अप्रैल से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed