{"_id":"5ae36e3a4f1c1b350a8b6d15","slug":"191524854330-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ/रतनपुरी। गांव गढ़ी के शाह फैजल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव तालड़ा के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दस हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित युवक ने बताया कि वह शुक्रवार को उधार के पैसे वसूलने के लिए तालड़ा गांव गया था। आरोप है कि गांव के ही सीताराम ने मारपीट कर जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उधर, रतनपुरी पुलिस ने गांव डबल मार्ग पर बाइक पर कट्टे में दो पेटी 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम अंकित पुत्र सुगन कश्यप निवासी गांव डबल बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।
दो मई को कार्यशाला होगी
जानसठ। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत दो मई को ब्लॉक में किसान कल्याण कार्यशाला कृषि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कृषि प्रसार अधिकारी ने बताया कि कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण का आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को नई तकनीकी से अवगत कराया जाएगा। किसान वैज्ञानिक व कृषि विशेषज्ञ बातचीत कर कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर की अध्यक्षता में होने वाली गोष्ठी में विधायक विक्रम सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कृषि गोष्ठी में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया।