{"_id":"5ae0cd104f1c1b5c098b6820","slug":"191524682000-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार के इनामी बदमाश को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हजार के इनामी बदमाश को जेल भेजा
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनामी बदमाश को जेल भेजा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने डकैती की वारदात में पांच वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल व एसएसआई सुनील नागर ने बताया की 12 जनवरी 2013 में जड़ौदा के पास नेशनल हाईवे पर गुप्ता ट्रांसफार्मर से रात के समय कर्मचारियों को बंधक बनाकर छह टन सिल्वर व साढ़े तीन टन तांबा लूट लिया था। कंपनी के मालिक संजय गुप्ता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लूट की घटना में अलग अलग जनपदों के 10 बदमाशों को गिरफ्तार करके पूर्व में ही जेल भेज दिया था। एक बदमाश शौकीन पुत्र जलालुददीन निवासी गांव डासना, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक वह अपना भेष बदलकर थाना मसूरी क्षेत्र में एक मजार पर फकीर बना हुआ था। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि बदमाश शौकीन मंसूरपुर क्षेत्र में आया हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।