{"_id":"5a9d89164f1c1b410b8bc509","slug":"191520273686-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरनगर में शरारती तत्वों ने स्कूल में आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेरनगर में शरारती तत्वों ने स्कूल में आग लगाई
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के गांव शेरनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में रात के समय शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक कक्ष की खिड़की के शीशे तोड़कर पत्थर भी फेंके। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। साथ ही बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। इस घटना से अध्यापिकाओं में दहशत व्याप्त है।
होली के अवकाश के कारण चार दिनों से स्कूल बंद थे। इसी दौरान रात में शरारती तत्वों ने नई मंडी क्षेत्र के गांव शेरनगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आग लगा दी। सोमवार को जब स्कूल खुला तो टीचर्स को इसकी जानकारी हुई। स्कूल पहुंची अध्यापिकाओं ने पाया कि प्रधानाध्यापक कक्ष के शीशे तोड़कर अंदर पत्थर फेंककर फर्नीचर क्षतिग्रस्त किया गया था। खिड़की पर लगे पर्दे में आग लगाई गई थी, जिससे काफी सामान जल गया। प्रधानाध्यापिका सविता ने इस संबंध में बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह और ग्राम प्रधान शाहबुद्दीन को सूचना दी। इसके बाद नईमंडी पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रधानाध्यापिका की ओर से अज्ञात में नईमंडी पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। उधर, इस घटना से विद्यालय की शिक्षिकाओं में दहशत व्याप्त है।
जगमोहन हत्याकांड के आरोपी बरी
मुजफ्फरनगर। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में मीरापुर खेड़ी सराय के जगमोहन शर्मा हत्याकांड के सभी आरोपियों को बरी कर दिया।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय में 12 अगस्त 2011 को जगमोहन शर्मा अचानक लापता हो गया था। उसकी मां गीता ने अज्ञात में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। दो माह बाद उसका कंकाल मिला था, तब इस हत्याकांड को लेकर काफी बवाल हुआ था। पुलिस ने गांव के ही फुरकान, जाहिद, राशिद, सिकंदर और बलराम का हत्याकांड में चालान किया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता राव मेहराजुद्दीन ने बताया कि सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।