फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुस कर महिलाओं पर हमला

घर में घुस कर महिलाओं पर हमला

Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर महिलाओं पर हमला
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।
नई मंडी पुलिस भोपा रोड पर एक कॉलेज के पास रजवाहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम आकाश पुत्र विनोद निवासी रामपुरी और इंतजार पुत्र अख्तर निवासी न्याजूपुरा बताए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद की। जिनमें से एक बाइक को उन्होंने शुक्रवार को ही ही नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड से चोरी की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


घर में घुस कर महिलाओं पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव सुजडू निवासी रेशमा पुत्री सखावत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने घर में मां और भाभी के साथ मौजूद थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले की मंतसा ने दरवाजा खुलवाया। उसके साथ उसके परिजन भी मकान में घुस आए। हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। विरोध करने पर उसकी मां और भाभी पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने वहां खड़ी स्कूटी में भी तोड़फोड़ की और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों का उपचार कराया। पुलिस ने रेशमा की ओर से मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed