फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कोच के शीशे टूटे

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कोच के शीशे टूटे

Sat, 19 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कोच के शीशे टूटे
शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कोच के शीशे टूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देहरादून से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर से पथराव किया गया है। अज्ञात हमलावरों ने पत्थर बरसा कर ट्रेन के कोच का शीश तोड़ दिया। हालांकि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। घटना से भयभीत यात्रियों ने ट्रेन में मौजूद आरपीएफ की स्कॉर्ट और मेरठ सिटी स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में आरपीएफ की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
देहरादून से नई दिल्ली तक जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12018) ट्रेन रोजना मुजफ्फरनगर में रुकती है। 110 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने वाली यह ट्रेन पूरी तरह से एसी है। घटना बृहस्पतिवार की है, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन नौ बजे के बाद पहुंची। दो मिनट के स्टॉप के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। ट्रेन रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर पहुंची ही थी कि ट्रेन पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। ट्रेन के कोच संख्या सी-10 की सीट संख्या 3 व 4 पर पत्थर लगे। जिससे कोच के शीशे टूट गए।
विज्ञापन

घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। घटना की यात्रियों ने आरपीएफ के स्कॉट को शिकायत देने के साथ मेरठ सिटी स्टेशन पर भी हादसे की जानकारी दी। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मेरठ से घटना की सूचना रेलवे स्टेशन अधिकारियों, आरपीएफ को दी गई। जांच पड़ताल की गई तो रेलवे लाइन पर चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज के निकट ट्रेन पर पत्थर बरसाए गए हैं। उधर, इसी ट्रेन पर पहले भी कई दिनों तक पत्थर बरससाए गए थे। शुक्रवार को आरपीएफ की ओर से सिविल लाइन थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को ट्रेन पर पत्थर बरसाए गए हैं। इसकी सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed