फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला आत्महत्या करने को गंग नहर में कूदी

महिला आत्महत्या करने को गंग नहर में कूदी

Wed, 24 Apr 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
महिला आत्महत्या करने को गंग नहर में कूदी
महिला आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में कूदी
विज्ञापन

भोपा। मंगलवार को जौली गांव के पास एक अधेड़ महिला आत्महत्या करने के लि गंग नहर में कूद गई। दूसरी पटरी से गुजर रहे जौली चौकी प्रभारी ने राहगीरों के सहयोग से उसे नहर से निकाल कर सीएचसी पर भर्ती कराया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के मजरा गांव विलायतनगर निवासी सुमित्रा (65) पत्नी जयप्रकाश ने मंगलवार शाम को जौली और नंगला बुजुर्ग के बीच गंग नहर में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया तो दूसरी पटरी से गुजर रहे हैं। जौली चौकी प्रभारी गुरबचन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से महिला को गंग नहर से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में महिला को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ अर्जुन कुमार ने महिला का उपचार किया। एक घंटे बाद होश में आई। सूचना के बाद महिला के परिजन सीएचसी भोपा पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोसी द्वारा उसके पूरे परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे बेवजह मामलों में फंसाए जाने के कारण उसका पूरा परिवार मानसिक पीड़ा झेल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने एसआई गुरबचन सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला के परिजनों ने भी गुरबचन सिंह के हौसले की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed