{"_id":"5c6b0183bdec220c1b14045d","slug":"181550516611-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अथाई मंदिर में देव प्रतिमाएं की खंडित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अथाई मंदिर में देव प्रतिमाएं की खंडित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अथाई मंदिर में देव प्रतिमाएं की खंडित
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव अथाई के जंगल में स्थित प्राचीन शिवमंदिर में शरारती तत्वों ने देव प्रतिमाएं खंडित कर पास के खेत में डाल दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खंडित देव प्रतिमाएं देख हंगामा किया, जिन्हें टीम के साथ पहुंचे सीओ ने समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में खंडित देव प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए हरिद्वार भिजवा दिया गया, जहां से नई प्रतिमाएं लाकर मंदिर में प्रतिष्ठापित की जाएंगी।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई के बाहर भोपा मार्ग पर करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर खेतों के बीच प्राचीन शिवमंदिर स्थित है। जंगल में होने के चलते मंदिर अधिकांश समय खुला ही रहता है। रविवार देर रात शरारती तत्वों ने मंदिर में प्रतिष्ठित भगवान शिव-पार्वती, गणेश व नंदी की मूर्तियां तोड़कर उन्हें मंदिर से बाहर लाकर पास स्थित एक खेत में डाल दिया। सोमवार सुबह गांव निवासी संजय घूमने के लिए खेतों पर पहुंचा, जिसने खंडित देव प्रतिमाएं देख ग्रामीणों व पुलिस को घटना से अवगत कराया। आनन-फानन में सीओ राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर जा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पूछताछ में गांव के ही एक नशेड़ी युवक पर ग्रामीणों ने वारदात करने का शक जताया, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए सीओ ने बमुश्किल लोगों को शांत किया। इसके बाद खंडित की गईं देव प्रतिमाओं को तत्काल ही ग्रामीणों के साथ एक वाहन में विसर्जन के लिए हरिद्वार भेज दिया गया, जहां से नई देव प्रतिमाएं लाकर मंदिर में प्रतिष्ठापित कराई जाएंगी। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के ही नशेड़ी युवक के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इस दौरान ग्राम प्रधान अजब सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा, देवीलाल व सचिन कटारिया आदि मौजूद रहे।
तीन बार पहले भी हो चुकीं ऐसी वारदातें
भोपा। गांव अथाई के जंगल में स्थित प्राचीन शिवमंदिर को ग्रामीणों द्वारा वर्ष 1960 में बनाया गया था। जंगल में होने के चलते अधिकांश समय मंदिर खुला ही रहता है। करीब 15 साल पूर्व भी इसी तरह मंदिर में घुसकर शरारती तत्वों ने देव प्रतिमाएं खंडित कर दी थीं, जिसके बाद पुन: देव प्रतिमाओं को प्रतिष्ठापित कराया गया था। इसके बाद करीब छह साल पूर्व मंदिर में प्रतिष्ठापित हनुमान जी की प्रतिमा को भी खंडित कर दिया गया था। वहीं, गांव अथाई में ही करीब चार साल पूर्व गांव के बीचोबीच लगी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।