फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाला

दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाला

Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाला
भोपा। मोरना निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कई साल पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और फिलहाल वह गर्भवती भी है। विवाहिता के अनुसार, विगत सितंबर माह में पति ने गांव चौरावाला निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि शुक्रवार को पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वृद्धा ने किया गंगनहर में कूदने का प्रयास
भोपा। शहर क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी करीब 65 वर्षीय महिला ने शुक्रवार दोपहर गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंगनहर पुल पर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड ने वृद्धा को कूदने से ठीक पहले थाम लिया, जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर वृद्धा को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, उक्त वृद्धा ने पूछताछ में अपने दो बेटों व पति पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था, जिस पर उन्हें थाने बुलाकर समझा दिया गया है।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी मुम्त्याज ने तहरीर देकर बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा आस मौहम्मद उर्फ सोनू कपड़े की फेरी करता है। बुधवार शाम ही वह घर लौटा था। पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम वह मार्केट जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। तभी से उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed