{"_id":"5c17f02ebdec22571463d059","slug":"181545072686-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला आरोपी पकड़ा
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं के साथ मारपीट की
रतनपुरी/खतौली। छात्राओं ने फब्तियां कसने का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दो भतीजी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से लौट रहीं थी। रास्ते में खड़े युवक ने छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। दोनों छात्राओं ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। छात्राओं के शोर मचाने पर वहां अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों के आने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने छात्राओं को मेडिकल के लिए सीएचसी में भेजा।