फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यूपीएसएसएससी का मुन्नाभाई विकास दबोचा

यूपीएसएसएससी का मुन्नाभाई विकास दबोचा

Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी का मुन्नाभाई विकास दबोचा
यूपीएसएसएससी प्रकरण में विकास गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
यूपीएसएसएससी की परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिलाने वाले मुन्नाभाई विकास सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने स्थान पर किसी दूसरे से परीक्षा दिलाने का सौदा 50 हजार में होने का खुलासा किया है, जिसके बाद पुलिस अब डीलिंग करने वाले मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है।

शहर के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 16 सितंबर को यूपीएसएसएससी की व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी की परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा देने वालों में बिजनौर के साकेत कॉलोनी निवासी विकास कुमार सैनी पुत्र प्रकाश सिंह सैनी भी अनुक्रमांक 00298714 पर बतौर अभ्यर्थी शामिल होना था। परीक्षा के दौरान शिक्षक प्रवेश कुमार ने बायोमैट्रिक मशीन से परीक्षार्थियों की जांच के दौरान अभ्यर्थी विकास कुमार सैनी के स्थान पर किसी अन्य को परीक्षा देते पकड़ा था, जिसकी पहचान बिहार प्रांत के पटना जनपद के गांव मीठापुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने नई मंडी कोतवाली में मामले की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद फर्जी परीक्षार्थी प्रवीण कुमार को जेल भेज दिया गया था। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि शनिवार को अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिलाने वाले विकास कुमार सैनी निवासी साकेत कॉलोनी बिजनौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बिजनौर के ही एक अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी दी है, जिसने विकास से 50 हजार रुपये में उसके स्थान पर किसी अन्य से परीक्षा दिलाने का सौदा तय किया था। सौदा तय होने के बाद उक्त व्यक्ति ने पटना निवासी युवक को विकास के स्थान पर परीक्षा देने भेजा था, जो बायोमैट्रिक प्रभारी शिक्षक प्रवेश कुमार को धोखा नहीं दे सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed