{"_id":"5ba15007867a557ebe1e8d31","slug":"181537298439-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली रोड पर युवक पर कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामली रोड पर युवक पर कातिलाना हमला
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शामली रोड पर युवक पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड पर बाइक सवार युवक पर कई लोगों ने कातिलाना हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के परिजनों ने पांच नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शाहपुर के गांव तावली निवासी मुबारिक ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा साहिल पुत्र शौकीन सोमवार शाम करीब सात बजे साथी जब्बार के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। आरोप है कि शामली स्टैंड के निकट नौ-दस युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही आरोपियों ने साहिल पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों से साहिल को बचाया, जिसके बाद वे हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटे के अपहरण का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मक्कीनगर निवासी उस्मान ने तहरीर देकर बताया कि तीन अगस्त को उसका पांच साल का बेटा सुभान उर्फ नोनू संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इस संबंध में उसके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सात अगस्त को मेरठ जीआरपी व चाइल्ड हेल्प लाइन से उनके पास कॉल आई, जिन्होंने सुभान को एक ट्रेन से उतारने की जानकारी दी, जिसके बाद वे बेटे को यहां लेकर आए। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी, दामाद व उसके माता-पिता ने ही संपत्ति हड़पने के लिए बेटे का हत्या के इरादे से अपहरण किया था। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।