{"_id":"5b60b4154f1c1b75568b49e9","slug":"181533064213-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण
तितावी। बघरा में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक किशोरी का अपहरण कर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के दो परिचित युवकों के साथ मारपीट भी की और फरार हो गए। परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र निवासी किशोरी मंगलवार सुबह कुछ सामान लेने मार्केट आई थी। मार्केट के पास ही बीच रास्ते में बाइक पर खड़े दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसी समय वहां से गुजरते किशोरी के दो परिचित युवकों अर्जुन व महेश ने बाइकर्स का विरोध किया तो उन्होंने दोनों के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने युवकों को धमकी देकर भगा दिया। दोनों लड़के वहां से निकले तो आरोपी बाइक सवार किशोरी को खींचकर बाइक पर बीच में बैठाकर फरार हो गए। उधर, महेश व अर्जुन ने घर पहुंचकर किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइकर्स किशोरी को लेकर फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बाइकर्स की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। मामले में किशोरी के भाई ने चरथावल क्षेत्र के गांव तिगाई निवासी लक्ष्मण व भोकरहेड़ी निवासी भवानी के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सूबे सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।