फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने बाइक सवार भाइयों को लूटा

बदमाशों ने बाइक सवार भाइयों को लूटा

Thu, 10 May 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक सवार भाइयों को लूटा
बदमाशों ने बाइक सवार भाइयों को लूटा
विज्ञापन

खतौली। बाइक सवार भाइयों से बदमाशों ने तमंचों के बल पर हजारों रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया।
मेरठ के सरधना निवासी अयान मंगलवार की शाम को अपने भाई को साथ लेकर बाइक से मंसूरपुर में अपने बहन के घर जा रहे थे। रतनपुरी क्षेत्र में बुढ़ाना मार्ग पर गांव सठेड़ी गंगनहर से पहले पहुंचते ही आंधी आ गए और तेज बारिश पड़ने लगी। अयान ने बाइक को रोक ली। इसी दौरान करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अयान व उसके भाइयों को पकड़ लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए दोनों भाइयों से करीब चार हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों को पीटा। शोर मचाने पर बदमाश लूटपाट कर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने 100 नंबर पर कॉल किया था। आरोप है कि सूचना देने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ितों की ओर से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि उनको लूट की घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed