फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.30 lakh duped by giving fake Australian work visa, accused arrested

Panchkula News: ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वर्क वीजा देकर 1.30 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh duped by giving fake Australian work visa, accused arrested
24 लाख में वीजा दिलाने का दिया था झांसा, पीडीएफ भेजकर किया फर्जी वीजा होने का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर रकम लेने और बाद में फर्जी वीजा भेजने के आरोप में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने करनाल निवासी चैतन्य गेरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गांव जोड़ी निवासी अमित कुमार की शिकायत के अनुसार, वह फरवरी 2024 में विदेश जाने के लिए चैतन्य गेरा के संपर्क में आया था। आरोपी ने 24 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी की मां के खाते में दो लाख रुपये और चैतन्य गेरा के खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने चार महीने में वीजा मिलने की बात कही थी। समय बीतने के बाद उसने एक पीडीएफ भेजकर वीजा उपलब्ध होने का दावा किया। जांच कराने पर दस्तावेज फर्जी निकला। इसके बाद शिकायतकर्ता ने रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपी ने 31 दिसंबर 2024 को एक लाख रुपये लौटाए और बाकी 1.30 लाख रुपये दो-तीन महीने में देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में रकम नहीं लौटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के बाद थाना रायपुररानी में 21 मार्च 2026 को चैतन्य गेरा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंपी गई थी। यूनिट ने कार्रवाई करते हुए चैतन्य गेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान मामले में अन्य आरोपियों और रकम के लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed