फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: बिजवाड़ा में मिला शव मवीकलां के विशाल का होने का शक

Tue, 01 Sep 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। बिजवाड़ा गांव में 23 जून को मिला शव मवीकलां गांव के विशाल का होने का शक जताया गया, जिसकी ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

हालांकि परिजन शव का फोटो देखकर उसकी पहचान विशाल के रूप में कर रहे हैं, मगर पुलिस डीएनए टेस्ट कराने के बाद भी पुष्टि होने की बात कह रही है। इस मामले में विशाल को घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्त अमित को पुलिस ने पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
मवीकलां गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसका सबसे छोटा भाई विशाल 20 जून को घर में बैठा हुआ था। तभी गांव का अमित आया और उसके भाई को बुलाकर अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद उसका भाई विशाल वापस घर नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। विशाल के बारे में अमित से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका भी जताई।
विज्ञापन

तभी 23 जून को बिजवाड़ा गांव के गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसके हाथ पर वी लिखा हुआ था। उसकी ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई थी और पास से खून से सनी एक ईंट भी बरामद की गई। 72 घंटे बाद शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। अब उस शव को विशाल का होने का शक जताया जाने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने विशाल को घर से बुलाकर ले जाने वाले अमित को पकड़कर पूछताछ की। उसने विशाल के साथ झगड़ा होने की बात की पुष्टि की है, हालांकि पुलिस अभी मामले में सभी साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले, विशाल का शव है
बिजवाड़ा में मिले शव का फोटो देखकर परिवार वाले विशाल का होने की पुष्टि करने लगे और विलाप करने लगे। तभी पुलिस ने डीएनए जांच में पूरी तरह से पुष्टि होने की बात कही क्योंकि कुछ दिन पहले गाजियाबाद में मिले एक शव की पहचान सिंगौली तगा गांव के लोगों ने अपने बेटे इसरार के रूप में कर दी थी, जबकि इसरार का शव अगले दिन लहचौड़ा गांव के श्रीगणेश मंदिर परिसर में गड्ढे में दबा मिला था, इसलिए पुलिस शव की पहचान कराने में किसी भी तरह से कोताही नहीं बरतना चाहती।

दूसरा आरोपी चोरी में जमानत तुड़वाकर जेल गया
पुलिस के अनुसार विशाल के अपहरण में अमित के साथ उसका भाई नीटू भी शामिल रहा। नीटू चोरी के मामले में जेल से जमानत पर बाहर चल रहा था। विशाल के अपहरण के बाद नीटू जमानत तुड़वाकर जेल चला गया, जो अब जेल में बंद है।


वर्जन-
बिजवाड़ा में मिले शव की फोटो देखकर परिजन उसे विशाल का शव बता रहे हैं, मगर उसकी डीएनए जांच कराई जाएगी। इस मामले में एक आरोपी अमित को पकड़ा गया है। इसमें अभी कई अहम जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।
-सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed