फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.01 lakh students from 572 schools and colleges took the road safety test.

Panchkula News: 572 स्कूल-कॉलेजों में 1.01 लाख विद्यार्थियों ने दी रोड सेफ्टी परीक्षा

Tue, 01 Sep 2026 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
1.01 lakh students from 572 schools and colleges took the road safety test.
418 सरकारी, 145 निजी स्कूल और 9 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला, 31 अगस्त। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की ओर से राज्य स्तरीय रोड सेफ्टी प्रतियोगिता के प्रथम चरण की परीक्षा कराई गई। जिले के 572 स्कूल-कॉलेजों में 1,01,119 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 418 सरकारी स्कूल, 145 निजी स्कूल और 9 कॉलेज शामिल रहे।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए परिवार व आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत जागरूकता से होती है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और सड़क सुरक्षा का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed