फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   त ंचे की नाल फटने से कई लोग घायल

त ंचे की नाल फटने से कई लोग घायल

Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
त ंचे की नाल फटने  से कई लोग घायल
पुरकाजी। गांव में बरात की घुड़चढ़ी के दौरान की जा रही हर्ष फायरिंग में देशी तमंचे की नाल फट जाने से एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिससे बरात में अफरातफरी मच गई। दो की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। घटना मंगलवार की है। खादर क्षेत्र के ग्राम फरखपुर में निकट के ही ग्राम भदौली से बरात आई थी। जिसकी दोपहर करीब चार बजे घुड़चढ़ी हो रही थी। इसमें एक युवक देशी तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान तमंचे की नाल फट जाने से घुड़चढ़ी में मौजूद करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर मनोज कुमार निवासी ग्राम धुम्मनपुरी और सेठपाल निवासी ग्राम फरखपुर को उनके परिजन जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाबू हुकुम सिंह को दी श्रद्धांजलि
पुरकाजी। बाबू हुकुम सिंह की अस्थियों को लेकर हरिद्वार जा रहे उनके परिजनों को मंगलवार को पुरकाजी बाईपास पर रोक कर लोगों ने पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन मियां नसीम, भाजपा नेता संजय वर्मा, हरिराम सक्सेना, डॉ ओपी गौतम, राजू वर्मा, वीरेंद्र सिंह, जसवीर गुर्जर, पप्पू धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों ने चंदे से बनाई पुलिया
पुरकाजी। कस्बे के खाईखेड़ी मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से परेशान किसान काफी समय से पुलिया निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही थी। इस अनदेखी के चलते किसानों ने चंदा इकट्ठा कर अपनी समस्या से नगर चेयरमैन जहीर फारुकी को अवगत कराया, जिसमें उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय की पुरानी इंटर लॉकिंग ईंटें देकर और जेसीबी से कार्य कराकर पुलिया बनाने में सहयोग किया। पुलिया बन जाने से किसानों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed