{"_id":"5a663b274f1c1b8b268b5e81","slug":"181516649255-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्कर दबोचा
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब तस्कर दबोचा
मीरापुर। पुलिस ने मीरापुर-खतौली मार्ग पर नहर पुल के पास से तुल्हेड़ी निवासी यादराम पुत्र कन्हैया से 16 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी समय से शराब के अवैध-धंधे में लिप्त है।
युवक घर में घुसा
मीरापुर। गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात गांव का एक युवक बुरी नीयत से उसके घर में घुस गया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आंखों में मिर्च झोंकी
मीरापुर। गांव कैथोड़ा निवासी जुबैर ने गांव के दो लोगों पर उसकी आंखों में मिर्च झोंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के शाहनवाज और सईद आदि से उसकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते दोनों ने उसे पकड़ कर उसकी नेत्र ज्योति खत्म करने के इरादे से उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने थाने जाकर सीओ से भी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बसंत पंचमी का पर्व मनाया
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर हवन और पूजन किया गया। पंडित विनोद गोस्वामी ने पूजा-अर्चना कराई।विद्यालय निदेशक बीपी सिंह, प्रबंधक, उर्मिला सिंह, प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने पर्व का महत्व बताया। बच्चों ने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में रंजीता राजपूत, मीनाक्षी अरोड़ा, गरिमा कौशिक, नरेंद्र कौर, अंजना शर्मा, संजय गुंबर, अनीता सिंह आदि सक्रिय रहे। उधर, सरस्वती शिशु मंदिर में भी बसंत पंचमी के अवसर पर हवन और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का हुआ। विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी हवन में आहुति देकर सुख शांति की कामना की।