फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्या के खुलासे को थाने का घेराव किया

हत्या के खुलासे को थाने का घेराव किया

Mon, 08 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
हत्या के खुलासे को  थाने का घेराव किया
हत्याकांड के खुलासे के लिए थाने का घेराव किया
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। तीन दिन पूर्व ग्राम हरिनगर में हुई एक युवक की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया।
चार जनवरी की रात घर से गायब हुए युवक आदेश कुमार का शव निकट ही एक खेत में मचान पर लटका मिला था, जिसमें पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी एक युवती व उसके भाई को शुक्रवार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद शनिवार को युवती को रिहा कर दिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर रविवार सांय मृतक के परिजनों ने दर्जनों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ कर उनकी मदद करने का आरोप भी लगाया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसे जेल भेजा जाएगा। इस दौरान रघुवीर सिंह कश्यप, पाल्ला, प्रमोद, रामधन, करमवीर, डॉ सुनील कुमार, पीताम्बर, मनीष, सोमपाल, स्वर्ण आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


चोर को गिरफ्तार किया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक गाय चोर को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब चार बजे एक युवक ग्राम खाईखेड़ी पहुंचा और प्रेमकुमार के घेर में खड़ी गाय को चोरी कर टेंपू में लादकर ले जाने लगा। इसी दौरान गाय स्वामी मौके पर पहुंच गया और शोर मचा दिया, जिस पर चोर ने भागने का प्रयास किया, मगर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लिया, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, पुलिस उसे थाने ले आई जहां पर पूछताछ में उसने अपना नाम शकील निवासी ग्राम राजूपुर जनपद सहारनपुर बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोधना की क्रिकेट टीम विजयी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्राम खाईखेड़ी में स्वर्गीय मंगत त्यागी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को उत्तम शुगर मिल के जीएम संजय त्रिपाठी ने किया। टूर्नामेंट में पहला मैच खाईखेड़ी जूनियर व ग्राम गोधना की टीम के बीच हुआ, जिसमें खाईखेड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 83 रन बनाए, जिसके जवाब में गोधना की टीम ने 11 ओवरों में पांच विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में गोधना की टीम के शुभम गुर्जर को 4 विकेट लेने और 36 रन बनाने पर मैन आफ द मैच चुना गया। इस दौरान मिल के डीजीएम सैंम अंसार, प्रधान के पति हरिओम त्यागी, राजकुमार, रोहित कुमार, सोनू कुमार, धीरज त्यागी, अरविंद कुमार, मोनू त्यागी, कपिल कुमार, अक्षय कुमार, विकास चौधरी, डॉक्टर राजू, जतिन त्यागी, सतीश शर्मा, सुशील त्यागी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।


दो करोड़ से होगा मलिन बस्तियों में विकास
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। शासन से मिलने वाले दो करोड़ रुपयों से कस्बे की तीन मलिन बस्तियों में विकास कराया जाएगा। उक्त जानकारी रविवार को कस्बे में विरेन्द्र चौधरी के आवास पर हुई प्रेस वार्ता में पुरकाजी भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल ने बताया कि शासन द्वारा कस्बे की उत्तरी चमारान, दक्षिणी चमारान और वाल्मीकि आदि तीन मलिन बस्तियों के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे बस्तियों में बारात घर, सड़कें, खड़ंजे, लाइटें और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रेस वार्ता के बाद विधायक ने मलिन बस्तियों का दौरा कर मौहल्ले के लोगों से कराए जाने वाले विकास कार्य की जानकारी ली। इस दौरान हरिराम सक्सेना, कनवर लाल वर्मा, नरेश मिगलानी, डॉ ओपी गौतम, विरेन्द्र सिंह, ललित गुप्ता, सुशील वर्मा, सुशील कर्णवाल, केपी सिंह, आदेश सिंघल, सागर कोरी, पप्पन कांगड़ा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed