{"_id":"6a96b23221af26ec6a0fb755","slug":"bihar-news-vaishali-cattle-trader-shot-dead-son-injured-vaishali-news-hajipur-news-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4673729-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और हत्या : बिहार में लूटपाट के दौरान व्यापारी की गोली मार हत्या, घायल बेटा भी मौत से जूझ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और हत्या : बिहार में लूटपाट के दौरान व्यापारी की गोली मार हत्या, घायल बेटा भी मौत से जूझ रहा
Tue, 01 Sep 2026 06:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:12 PM IST
सार
वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में मवेशी बेचकर लौट रहे पिता-पुत्र को हथियारबंद बदमाशों ने लूट के प्रयास में घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पिता लक्ष्मण राय की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा मिथलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातेपुर रोड में तारौरा नहर के पास मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने मवेशी व्यापारी पिता-पुत्र को घेर लिया। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें सिर में गोली लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बीच-बचाव करने आए पुत्र की जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जिले के तीसियौता थाना क्षेत्र के हुसैनीपुर गांव निवासी लक्ष्मण राय के रूप में हुई है, जबकि घायल उनके पुत्र मिथलेश कुमार हैं।
पहले से घात लगाए चार-पांच बदमाशों ने घेरा
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण राय अपने बेटे मिथलेश के साथ बाइक पर सवार होकर माधौल मवेशी हाट से मवेशी बेचकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे तारौरा नहर के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए चार-पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने नकदी और अन्य सामान लूटने का प्रयास किया। जब पिता-पुत्र ने इसका कड़ा विरोध किया, तो बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौके पर चार से पांच राउंड गोलियां दागे जाने की आवाज सुनी गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मिथलेश को तत्काल महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: बापूधाम महोत्सव में विकास की सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने 300 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
घटना के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं, घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम भी जांच कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी ने भी हाजीपुर से घटनास्थल के लिए प्रस्थान कर लिया है।