{"_id":"6a96c88d3a12bbd9d105abda","slug":"dfsgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104793-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चौथे दिन भी एसडीआरएफ के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चौथे दिन भी एसडीआरएफ के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
- कुलेसरा पुल से 19 वर्षीय युवती के नदी में छलांग लगाने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रेमी द्वारा शादी से पहले दहेज की मांग के कारण हिंडन में कूदी युवती का चौथे दिन दिन कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की दो टीम ने चौथे दिन घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर तक नदी क्षेत्र में युवती की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पानी का स्तर ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को युवती को ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है। कुलेसरा गांव स्थित हिंडन नदी के पुल से शनिवार रात करीब 10 बजे 19 वर्षीय हाथरस निवासी संजना ने नदी में छलांग लगा दी थी। युवती को नदी में कूदता देख उसके साथ मौजूद युवक भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया था। युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन युवती तेज बहाव में बह गई थी। पिछले दो दिन से सर्च टीम नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।