फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध संबंधों के चलते हुई थी सुनील सैनी की हत्या

अवैध संबंधों के चलते हुई थी सुनील सैनी की हत्या

Sat, 16 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते हुई  थी सुनील सैनी की हत्या
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

रामपुर में ग्रामीण की हत्या का पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। एक हत्यारोपी की भाभी से संबंध के चलते ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याभियुक्तों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बुढ़ाना सीओ हरिराम यादव ने थाना रतनपुरी में हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि रतनपुरी के गांव रामपुर निवासी सुनील सैनी पुत्र सतपाल बुधवार शाम चार बजे अचानक लापता हो गया था। उसकी रात में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह सुनील का शव जंगल में किसान की ट्यूबवेल के हौज में पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्याकांड में गांव रामपुर निवासी धर्मपाल पुत्र घासीराम और रोहित पुत्र दिनेश उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी धर्मपाल की भाभी के साथ सुनील के संबंध थे। इसी मामले को लेकर धर्मपाल और सुनील में पूर्व में झगड़ा भी हुआ था। मारपीट करने पर सुनील का हाथ टूट गया था। इस मामले में उस वक्त गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। फैसले में धर्मपाल से सुनील को एक लाख 60 हजार रुपये बतौर जुर्माना दिलवाए गए थे। इसके बाद भी सुनील के संबंध धर्मपाल की भाभी से लगातार चल रहे थे। इसे लेकर धर्मपाल मन ही मन में सुनील से रंजिश रखने लगा था। धर्मपाल ने सुनील की हत्या करने की ठान ली थी। धर्मपाल ने गांव के ही रोहित के साथ मिलकर सुनील की हत्या करने की साजिश रची। बुधवार शाम धर्मपाल और रोहित सुनील को शराब पिलाने का लालच देकर अपने साथ रविदास मंदिर ले गए। मंदिर में तीनों ने शराब पी। इसके बाद शराब पिलाकर रात में सुनील को जंगल में किसान आदेश की ट्यूबवेल पर लेकर पहुंचे। ट्यूबवेल पर धर्मपाल और रोहित ने सुनील को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट और खींचतान में सुनील की शर्ट निकल गई। इसके बाद रोहित ने सुनील की कमर में गोली मार दी। हत्यारोपियों ने गोली मारकर सुनील को ट्यूबवेल के हौज में डाल दिया। हौज में गिरते ही सुनील के हाथ में बिजली के तार का टुकड़ा आ गया था। हौज के पानी में सुनील की मौत हो गई। आरोपियों ने मृतक सुनील की शर्ट को किसान सोहनवीर के ईख के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और मृतक की शर्ट को बरामद किया। दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीशचंद्र त्यागी, संजय कुमार राणा, कपिल कुमार और बिजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed