फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइकर्स गैंग ने मोबाइल छीने

बाइकर्स गैंग ने मोबाइल छीने

Thu, 14 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग ने मोबाइल छीने
बाइकर्स गैंग ने मोबाइल छीने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र में अलमासपुर चौक के निकट दो अलग-अलग घटनाओं में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गुलशन केमिकल में काम करने वाले श्रवण कुमार एवं सगीत कुमार से मोबाइल फोन छीन लिए। दोनों वहां खड़े होकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसके अलावा जानसठ अड्डे के निकट हनुमान चौक निवासी सत्यप्रकाश से मोबाइल छीन लिया। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

गल्ले से 27 हजार उड़ाए
मुजफ्फरनगर। केबल ऑपरेशन रामलीला टीला निवासी पवन ने रामलीला टीला पर अपना कार्यालय बना रखा है। दोपहर वह घर पर खाना खाने गया था । इसी दौरान किसी ने आफिस के गल्ले का ताला तोड़कर 27 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


जमीन बेचने का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर तहरीर देकर न्याजूपुरा की सायराबानो ने बताया कि पड़ोसी उसके पति की जमीन में जबरन अपना हिस्सा बताकर जमीन को बेचना चाहते हैं। आरोप है कि उक्त लोग एक राय होकर उसके घर में घुस आए और धमकी देते हुए मारपीट की। उधर, खालापार निवासी मौहम्मद साजिद ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि ई रिक्शा घर के बाहर खड़ी की थी, जहां से किसी ने उसे चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का पीछा कर रहे युवक को दबोचा
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से युवती का पीछा कर उसके साथ छेडछाड कर रहे युवक को युवती के परिजनों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। नईमंडी के वकील रोड पर दोपहर को युवती के परिजन पहले से घात लगाए खड़े थे। जैसे ही युवती के पीछे आरोपी आया तो परिजनों ने उसे दबोच लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी अलमासपुर निवासी विशाल बताया गया। उधर, रामपुरी निवासी सोनू ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि एक माह से अज्ञात लोग उसके फोन पर गाली-गलौज कर उसे उसे धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed