फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ससुराल वालों ने विवाहिता को बंधक बनाया

ससुराल वालों ने विवाहिता को बंधक बनाया

Tue, 15 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों ने विवाहिता को बंधक बनाया
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की ओर से पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शाहदरा के प्रतापपुरा निवासी नीशू वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 31 दिसंबर 2015 को यहां सर्कुलर रोड निवासी चंचल वर्मा से हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुरालियों उसे शादी के बाद से ही यातनाएं देने लगे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके पति, ससुर, जेठ व दो नंदोईयों ने उससे मारपीट की उसे मकान में बंद कर दिया। जेठ के मकान में उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वह बंधन मुक्त हुई और परिजनों को मोबाइल फोन पर इस संबंध में जानकारी दी। बाद में परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर में दो स्थानों पर कुछ लोगों ने प्लॉट बेचने के नाम पर दो लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली योगेंद्रपुरी निवासी वासिफ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रहमतनगर निवासी हाजी अहसान इलाही पुत्र रशीद ने उसे दक्षिणी कृष्णापुरी में 225 वर्ग गज का प्लॉट दिखाया था। सौदा छह लाख 45 हजार में हुआ। वासिफ ने हाजी अहसान इलाही को एक लाख 45 हजार रुपये नकद दिए और बाकी की रकम किश्तों में दी। जब प्लॉट का बैनामा कराने की बात कही तो वह टाल-मटोल करने लगा। वह विगत दिनों प्लॉट पर गया, तो पता चला कि प्लॉट पर किसी और का कब्जा है। जानकारी करने पर पता चला कि प्लॉट अहसान इलाही का था ही नहीं। उधर, सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी राजेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि इंद्रा कालोनी निवासी सुरेंद्र व नरेंद्र तथा रामपुरी निवासी प्रदीप ने उसे शहर में ही 60 गज का एक प्लॉट दिखाया था। उक्त तीनों को वह 70 हजार रुपये एडवांस दे चुका है। इसी दौरान पता चला कि प्लाट उनका नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed