{"_id":"6aad27a98fe6d25a6409d3b4","slug":"a-young-man-was-shot-dead-near-a-police-station-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119575-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पुलिस चौकी की पास युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पुलिस चौकी की पास युवक की गोली मारकर हत्या
Fri, 18 Sep 2026 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इस्लामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक्टिवा सवार दो हमलावरों ने वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान कोट खालसा निवासी साहिल गिल के रूप में हुई है।
साहिल सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके सीने में लगी। गंभीर हालत में उसे अमनदीप अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। साहिल के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि साहिल घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। करीब दस मिनट बाद उन्हें साहिल को गोली लगने की सूचना मिली। साहिल फूड डिलीवरी का काम करता था। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसका एक साल का बच्चा है। इस्लामाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।