फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवा व्यापारी को गोली मारकर नकदी-चेन लूटी

युवा व्यापारी को गोली मारकर नकदी-चेन लूटी

Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवा व्यापारी को गोली मारकर नकदी-चेन लूटी
व्यापारी को गोली मारकर नकदी-चेन लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार देर रात आर्यपुरी के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर हजारों की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी व पर्स लूट लिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी सुनील गर्ग ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा नितिन गर्ग साउथ सिविल लाइन में रहता है, जिसकी एसडी मार्केट में कपड़े की दुकान है। सोमवार देर रात करीब 11.40 बजे नितिन दुकान बढ़ाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह आर्यपुरी के निकट पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही आरोपियों ने नितिन पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी देते हुए उससे दुकानदारी के 20 हजार रुपये, सोने की चेन-अंगूठी व पर्स लूट लिया। इस दौरान नितिन बदमाशों से भिड़ गया, जिस पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी जो उसके पैर में लगी। इसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सुनील गर्ग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed