{"_id":"5c65b3b4bdec22739c3fea98","slug":"171550169012-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का सामान चोरी और धोखाधड़ी करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का सामान चोरी और धोखाधड़ी करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का सामान चोरी
छपार। विद्युत निगम के जेई ने दो लोगों के विरुद्ध बिजली के ट्रांसफार्मर सहित लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी करने व विभाग से धोखाधड़ी कर लाइन तैयार करके नलकूप चलाने के आरोप में थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खुड्डा में स्थित बिजलीघर पर तैनात जेई आलोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही लियाकत व उमेश त्यागी के नलकूप के कनेक्शन मंजूर हुए थे, उनके यहां लाइन बनाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित स्टोर से सामान आना था। उमेश की लाइन के खंभे भी लग चुके थे। गांव के ही लियाकत की नलकूप का सामान भी नहीं आया, उससे पूर्व ही नलकूप पर लाइन चालू कर दिया गया। जेई ने जांच की तो पता चला कि पुराना ट्रांसफार्मर लगाकर चालू किया गया और नया ट्रांसफार्मर मुर्सरफ के मकान में रखा मिला। उसने बताया कि गांव के ही साजिद ने उसे यहां रखा है। बाकी लाइन का सामान जिसमें 1292 मीटर तार व अन्य उपकरण दिलशाद के मकान पर मिले है। जिसे साजिद व लियाकत बेचने की फिराक में थे। जेई ने दोनों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।