फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल

महिला की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल

Thu, 06 Dec 2018 01:27 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
महिला की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक ने शातिरों पर सोशल मीडिया पर अपनी पूर्व पत्नी की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी भोपा क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। आपसी मनमुटाव के चलते अप्रैल 2018 में उसका पत्नी से तलाक हो गया था, जिसके बाद से पत्नी अपने मायके में रह रही है। युवक के अनुसार, कुछ दिन पूर्व उसे पता चला कि किसी ने सोशल साइट फेसबुक पर उसकी पूर्व पत्नी के नाम से फर्जी आईडी बना रखी है। उसने उक्त आईडी खोली तो उस पर उसकी पूर्व पत्नी की बहुत सी फोटो अपलोड की गई थी, जिनमें उसे छात्रा बताते हुए आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए गए थे। पीड़ित का कहना है कि उक्त फर्जी आईडी बनाकर फोटो अपलोड किए जाने में पूर्व पत्नी व उसके परिजन उसका हाथ होने का शक जताते हुए रंजिश रखने लगे हैं, जिससे उनके बीच रंजिश होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। युवक ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed