{"_id":"5bc8dbcdbdec2269651f1f83","slug":"171539890125-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्रपुरी में घर से लेपटॉप-मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगेंद्रपुरी में घर से लेपटॉप-मोबाइल चोरी
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला योगेंद्रपुरी में किराए पर रह रहे तीन युवकों के कमरे के ताले तोड़कर लैपटॉप और तीन मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला योगेेंद्रपुरी में किराए के घर में रहने वाले तालिब, आबिद व नौशाद ने तहरीर देकर बताया कि वे एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। तीनों ने रहने के लिए एक ही कमरा किराए पर लिया हुआ है। पीड़ितों के अनुसार, बुधवार शाम वे जॉब के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने कमरे के ताले तोड़कर लैपटॉप और तीन महंगे मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने कमरे पर लौटने के बाद सामान चोरी देख पुलिस को सूचना दी, जिस पर डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
चाकू के साथ दबोचे दो युवक
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। इसमें दोनों के पास से चाकू बरामद किए गए, जिसके चलते उन्हें हिरासत में ले लिया गया। एसआई अजय कुमार के अनुसार, पकड़े गए युवक मनोज उर्फ मांगा निवासी जटमुझेड़ा और संजीव उर्फ छोटू निवासी तिगरी हैं, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।